शहर में 5 जगहों पर वाटर कूलर लगाएगा गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट

Edited By Surinder Kumar,Updated: 28 May, 2022 12:15 PM

guru ka langar seva samiti trust to install water coolers

अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क भोजन प्रदान करने के साथ-साथ अब गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ऊना शहर में शहर निवासियों और बाहरी राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी करेगा

ऊना (विशाल स्याल): अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क भोजन प्रदान करने के साथ-साथ अब गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ऊना शहर में शहर निवासियों और बाहरी राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी करेगा। गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ने तय किया है कि ऊना मुख्यालय पर 5 ठंडे पानी के वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इनका रखरखाव जहां ट्रस्ट करेगा वहीं, इनको शहर के उचित स्थानों पर व्यापारियों के सहयोग से स्थापित किया जाएगा।

गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी जैतिक ने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन स्वामी मंगलानंद महाराज के आशीर्वाद से सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए पेयजल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल 3 स्थान चयनित कर लिए गए हैं जिसमें डाकघर ऊना के समीप, रैड लाइट चौक के समीप साईं मैडिकल स्टोर और सब्जी मंडी ऊना चयनित किए गए हैं। इसके अलावा 2 अन्य स्थानों को तलाशा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन वाटर कूलरों को स्थापित करवाकर डी.सी. ऊना के माध्यम से लोकापर्ण करवाया जाएगा। गौरतलब है कि उक्त ट्रस्ट ऊना मुख्यालय पर गत 3 वर्षों से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में निशुल्क लंगर की व्यवस्था कर रहा है जिसमें आम जनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को पढड़ाई में मदद की जा रही है और जरूरतमंदों को शादी में सहयोग दिया जा रहा है। कोरोनाकाल में भी अहम भूमिका निभाते हुए हर वर्ग की मदद की। यह क्रम निरंतर जारी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!