जानिए ऊना में कब बरसेंगी बारिश की बूंदे...

Edited By Surinder Kumar,Updated: 03 Dec, 2020 01:40 PM

know when the rains will rain in una

जिला ऊना में न्यूनतम पारा निरंतर गिरावट की तरफ अग्रसर है। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को ऊना का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था।

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में न्यूनतम पारा निरंतर गिरावट की तरफ अग्रसर है। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को ऊना का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार के मुकाबले वीरवार को प्वाइंट 6 डिग्री सैल्सियस की कर्मी दर्ज की गई है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था। 

पिछले कई दिनों से अब बारिश भी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी जिला ऊना में 10 दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इससे पहले 16 नवम्बर को ऊना में बारिश पड़ी थी जिससे किसानों ने राहत की सांस ली थी जबकि 5 सितम्बर के बाद ऊना में बारिश नहीं हुई थी। करीब 2 माह 10 दिन तक ऊना जिला सूखे की मार झेल रहा था। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि ऊना में आज न्यूतनम पारा 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम पारा निरंतर गिर रहा है। अभी 10 दिन तक जिला ऊना में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!