जुलाई के अंत तक ऊना अस्पताल में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट, निर्माण कार्य जारी

Edited By Surinder Kumar,Updated: 24 Jun, 2021 01:45 PM

oxygen plant will be set up in una hospital

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जुलाई अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। अस्पताल में 1000 एल.पी.एम. क्षमता वाले प्लांट की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके बाद डी.आर.डी.ओ. प्लांट की मशीनरी इसमें स्थापित करेगा

ऊना(विशाल स्याल): क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जुलाई अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। अस्पताल में 1000 एल.पी.एम. क्षमता वाले प्लांट की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके बाद डी.आर.डी.ओ. प्लांट की मशीनरी इसमें स्थापित करेगा। 2-3 दिन में क्षेत्रीय अस्पताल के अंदर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी स्थापित होने के बाद इसे पाइप लाइन के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे अस्पताल में 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। आने वाले समय में पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई निर्माणाधीन मातृ-शिशु अस्पताल को भी दी जाएगी।

ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश सरकार, केंद्र की सहायता से लगा रही है। पूरे हिमाचल प्रदेश में पी.एम. केयर्स फंड से कुल 6 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगाया जा रहा है। इस प्लांट को शुरू करने के लिए 29 लाख रुपए की लागत से जनरेटर तथा 8 लाख रुपए की लागत से ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा।  क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

6ठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ इसको 300 बैड का बनाने का फैसला किया तथा इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में 76 पद भरने को भी मंजूरी दी है। साथ ही मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार के इन फैसलों से जिला ऊना की जनता को आने वाले समय बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!