भीख मांगकर करती थी गुजारा, अब इलाज के लिए गुरू का लंगर ट्रस्ट आया सामने

Edited By Surinder Kumar,Updated: 28 Jan, 2021 05:19 PM

used to live by begging guru s langar trust came for treatment

गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर दिन ब दिन सामने आ रहा है। चाहे वह जरूरतमंद लोगों के इलाज की बात हो या जरूरतमंद बच्चों के पढ़ाई का खर्च, सब ट्रस्ट द्वारा वहन किया जा रहा है।

ऊना(विशाल स्याल): गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर दिन ब दिन सामने आ रहा है। चाहे वह जरूरतमंद लोगों के इलाज की बात हो या जरूरतमंद बच्चों के पढ़ाई का खर्च, सब ट्रस्ट द्वारा वहन किया जा रहा है। अब ट्रस्ट सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए आई व टांडा रैफर की गई असहाय महिला के इलाज का बीड़ा उठ़ाया है। उक्त महिला ङ्क्षचतपूर्णी क्षेत्र में भीख मांगकर गुजारा कर रही थी और उसकी गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन उसके पास कोई अटैंडेंट नहीं था और न ही उसका कोई इलाज करवाने वाला था।

यह मामला इंडियन हैल्पिंग हैंडस के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर ने गुरू का लंगर ट्रस्ट पदाधिकारियों तक पहुंचाया जिसके बाद ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी जैतिक, उपप्रधान दिनेश गुप्ता व महासचिव राजीव भनोट ने उक्त महिला के उपचार के लिए सारी जरूरी व्यवस्थाएं की व उसको टांडा पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। इसके साथ ही इस संदर्भ में कांगड़ा के डी.सी. राकेश प्रजापति तक उक्त मामला पहुंचाया गया और प्रजापति ने उक्त महिला के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!