महिला 60 लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Jan, 2020 11:19 AM

woman arrested for cheating of 60 lakhs

भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले महल गांव की एक महिला को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर पैसे लेती थी। उल्लेखनीय है कि भोरंज पुलिस ने बीते वर्ष 8 अगस्त, 2019 को रविंद्र कुमार निवासी हयोड व 9...

भोरंज(रवि): भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले महल गांव की एक महिला को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर पैसे लेती थी। उल्लेखनीय है कि भोरंज पुलिस ने बीते वर्ष 8 अगस्त, 2019 को रविंद्र कुमार निवासी हयोड व 9 अन्य युवाओं की ओर से सपना रानी पत्नी संजय कुमार निवासी महल तहसील भोरंज (हमीरपुर) पर नौकरी देने के मामले में 60 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया था। तब से सपना देवी पुलिस की गिरफ्त से बच रही थी। भोरंज पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को अदालत में पेश किया गया है। 

महिला पता बदलती रहती थी
उसे एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं मंगलवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि महिला को पकडऩे के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी, महिला अपना पता बदलती रहती थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त, 2019 को महिला के खिलाफ भोरंज थाना में धारा 420 के तहत करीब 60 लाख रुपए की ठगी करने का धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!