Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2019 02:41 PM
आज शुक्रवार तारीख 5 जुलाई, 2019 आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्र कर्क राशि में रहेंगे व अश्लेशा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तीज पर तीसरी महाविद्या ललिता की पूजा की जाएगी।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शुक्रवार तारीख 5 जुलाई, 2019 आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्र कर्क राशि में रहेंगे व अश्लेशा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तीज पर तीसरी महाविद्या ललिता की पूजा की जाएगी। इन्हें श्रीविद्या, षोडशी व राजराजेश्वरी भी कहते हैं। इनके विशेष उपाय से सौभाग्य की प्राप्ति होगी, ऐश्वर्य में वृद्धि होगी, दांपत्य विवाद से मुक्ति मिलेगी, प्रेम में सफलता मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण पूर्व
राहुकाल- सुबह 10:42 से दोपहर 12:26 तक
रवियोग- सुबह 05:32 से रात 00:19 तक
अमृतकाल- रात 22:52 से रात 00:19 तक
विशेष- महाविद्या ललिता पूजा।
विशेष उपाय: देवी षोडशी की षोडशोपचार पूजा करें, चंदन की माला से विशेष मंत्र ऐं ह्रीं श्रीं ललितायै नमः जपें व देवी षोडशी को मखाने की खीर का भोग लगाकर किसी कुंवारी कन्या को खिलाएं, सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
विशेष समय- शाम 18:49 से रात 19:49 तक
आज का ख़ास उपाय: देवी ललिता पर गुलाबी कांच की 5 चूड़ीयां चढ़ाकर किसी कन्या को दान करें, प्रेम में सफलता मिलेगी।
बर्थ डे का खास उपाय: देवी ललिता पर चढ़ा इत्र नित्य इस्तेमाल करें, ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गुलाबी धागे में पिरोए सफ़ेद कनेर के फूल देवी ललिता पर चढ़ाएं, दांपत्य से विवाद दूर होंगे।