Edited By ,Updated: 23 Jan, 2016 11:20 AM
घर में बची खाली जगह को लोग गार्डन के तौर इस्तेमाल करते हैं। वैसे घर में गार्डन होने के भी अपने ही फायदे हैं। इससे एक तो ताजी हवा और दूसरा घुटन वाले माहौल से राहत मिलती है।
घर में बची खाली जगह को लोग गार्डन के तौर इस्तेमाल करते हैं। वैसे घर में गार्डन होने के भी अपने ही फायदे हैं। इससे एक तो ताजी हवा और दूसरा घुटन वाले माहौल से राहत मिलती है। बहुत सारे लोगों को गार्डनिंग का बहुत शौक होता है। अगर आप भी इसी तरह का शौक रखते हैं तो घर में किचन गार्डन बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इससे एक तो आपको ताजी और मौसमी सब्जियां खाने को मिलेगी। दूसरा आपका गार्डनिंग करने का शौक भी पूरा हो जाएगा। साथ ही घर में पड़ी वेस्ट जगह का इस्तेमाल भी हो जाता है। अगर आपके घर के सामने थोड़ी सी ज़मीन है तो उसे यूं ही खाली ना जाने दें और उसका इस्तेमाल करें।
किचन गार्डन के खूब सारे फायदे
1. ताजी हर्ब
तुलसी, नीम, पुदीना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। तुलसी, अदरक की चाय हमें सर्दियों में बचाए रखती है। किचन गार्डन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे तुलसी, नीम के पत्ते आपको बड़ी आसानी से अपने ही घर में मिल जाएंगे। इसके लिए आपको कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
2. बिना खाद वाली सब्जियां
वैसे आजकल बाजार से न तो बिना खाद वाली और न ही ताजी सब्जियां मिलती है जो हमारे शरीर को फायदे कम नुकसान ज्यादा पहुंचाती है। घर पर उगाई सब्जियों से हमें इस बात का ख्याल तो रहता है कि हम क्या खा रहे हैं। घर पर उगी हुई सब्जी साफ-सुथरी और सही होती है।
3. सस्ता
अपने घर पर उगाई सब्जियों को बनाने से आपका बजट सही बना रहता है क्योंकि यह सस्ती पड़ती हैं। आप जब दिल करें इसे तोड़कर बना सकते हैं। इस तरह से न तो पैसे की बर्बादी होती है और न समय की।
4. सेहत के फायदेमंद
घर पर उगाई गई सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। ज्यादा तेज खाद वाली सब्जियों में पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं जबकि घर पर उगाई सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आपको कई रोगों से आराम मिलता है। बुखार, अस्थमा और फेफड़ों के रोगों में यह फायदेमंद होती है।
5. तनाव से मुक्ति
खाली समय में गार्डनिंग करके खुद को व्यस्त रखना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इससे तनाव तो कम होता ही है बल्कि आपके दिमाग को भी राहत मिलती है। इधर-उधर की फालतू बातों की बजाए आप अपने काम में ही मस्त रहते हैं। पौधे की देखभाल करने में आपको संतुष्टि मिलती है, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
-वंदना डालिया