माली में आतंकवादी हमले में 8 शांति सैनिकों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 20 Jan, 2019 09:55 PM

8 peacekeepers die in militant attack in mali

उत्तरी माली में किदाल क्षेत्र के एग्येलहोक गांव में रविवार को संयुक्त राष्ट्र के सैन्य ठिकाने पर एक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई।  माली में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन ‘एमआईएनयूएसएमए’ ने बताया कि आठ शांति सैनिकों की...

मास्को: उत्तरी माली में किदाल क्षेत्र के एग्येलहोक गांव में रविवार को संयुक्त राष्ट्र के सैन्य ठिकाने पर एक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई। माली में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन ‘एमआईएनयूएसएमए’ ने बताया कि आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।’’  
PunjabKesari
बख्तरबंद वाहनों पर सवार आतंकवादियों ने किदल क्षेत्र में सैन्य ठिकाने पर सुबह में हमला किया। शांति सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। संयुक्त राष्ट्र के हवाई बलों ने इलाके को ऊपर से घेर लिया। माली में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के विशेष प्रतिनिधि महामट सालेह ने आतंकवादी हमले की ङ्क्षनदा की है और साहेल क्षेत्र में सभी पक्षों से आतंकवादियों के खतरे से निपटने की अपील की है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!