गायब होने के 515 दिन बाद MH 370 विमान का सच आया सामने!

Edited By ,Updated: 06 Aug, 2015 09:43 AM

article

मलेशिया ने आज कहा कि हिंद महासागर में रियूनियन द्वीप पर मिला मलबा पिछले 17 महीने से लापता मलेशिया एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान एमएच 370 (बोइंग 777) का ही है।

कुआलालंपुर: मलेशिया ने आज कहा कि हिंद महासागर में रियूनियन द्वीप पर मिला मलबा पिछले 17 महीने से लापता मलेशिया एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान एमएच 370 (बोइंग 777) का ही है। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रकााक ने आज एक बयान में कहा ‘हवाई जहाज के गायब होने के 515 दिन बाद आज मैं आपको दुखी मन से यह बताना चाहता हूं कि विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि रियूनियन द्वीप पर पाया गया विमान का मलबा वास्तव में एमएच 370 का ही है।’ 

हिंद महासागर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के ठोस सबूत उपलब्ध कराने के बाद इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य का एक अध्याय बंद हो गया लेकिन अभी भी इसके लापता होने का रहस्य बरकरार है। रजाक ने कहा कि रियूनियन द्वीप पर मिला मलबा एमएच 370 के लापता होने के रहस्य को हल करने में हमारे लिए एक बड़ी सफलता है। हमें उम्मीद है कि प्राप्त मलबे की मदद से हमें इस रहस्य को सुलझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एयरलाइन पीड़ति परिवारों को मदद करने और इस दुखद दुर्घटना की जांच करने में अधिकारियों के साथ सहयोग को प्राथमिकता देगा।  

गौरतलब है कि एमएच 370 गत वर्ष 8 मार्च को क्वालालंपुर से बीजिंग की उड़ान के दौरान बीच रास्ते में हिंद महासागर के ऊपर लापता हो गया था। विमान में उस वक्त चालक दल के सदस्यों समेत कुल 239 यात्री सवार थे। यह विमान नागरिक उड्डयन के इतिहास में अब तक का सबसे बडा रहस्य बना हुआ था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!