Edited By ,Updated: 17 Sep, 2015 05:16 PM
इसे भगवान का करिश्मा कहे या कुछ और कि डॉक्टरों ने 23 हफ्ते में ही एक महिला की डिलीवरी कर दी। इतना ही नहीं, ये बच्ची बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुई।
नई दिल्ली: इसे भगवान का करिश्मा कहे या कुछ और कि डॉक्टरों ने 23 हफ्ते में ही एक महिला की डिलीवरी कर दी। इतना ही नहीं, ये बच्ची बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुई। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना था कि वोबच नाम की ये बच्ची बच नहीं पाएगी, लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था।
फिर क्या साढ़े पांच महीने में ही इस बच्ची का जन्म हो गया। सैडी क्रैचले जब गर्भावस्था के 23 हफ्ते में थी तभी उसे लेबर पेन हुई और अबॉर्शन की लिमिट भी 24 हफ्ते की होती है। डॉक्टरों के कहने के बाद भी सैडी और उनके पति ने केसी पर भरोसा नहीं तोड़ा और बेटी को जन्म दिया। बच्ची की अच्छे से देखभाल की गई और अब केसी 8 महीने की हो गई है। उसका वजन भी अब साढ़े तीन किलो हो गया है। अपनी बच्ची को स्वस्थ देखकर माता-पिता भी बेहद खुश हैं।