Edited By ,Updated: 19 Jan, 2016 02:48 PM
विश्व के सबसे वृद्ध पुरूष यसुतारो कोएदे की 112 वर्ष की आयु में आज मध्य जापान में मृत्यु हो गई। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि कोएदे की जापान के नागोया शहर....
तोक्यो: विश्व के सबसे वृद्ध पुरूष यसुतारो कोएदे की 112 वर्ष की आयु में आज मध्य जापान में मृत्यु हो गई। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि कोएदे की जापान के नागोया शहर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई जहां वह लंबे समय से रह रहे थे। राइट बंधुओं द्वारा पहली बार सफल विमान बनाने से कुछ माह पहले कोएदे का जन्म हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि विश्व के सबसे वृद्ध पुरूष की मृत्यु हृदय गति के रूक जाने और निमोनिया के कारण हुई। कोएदे का जन्म 13 मार्च, 1903 को हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार लंबी उम्र के राज के बारे में एक बार कोएदे ने कहा था ‘‘ज्यादा काम करने से परहेज करना और उमंग के साथ जीवन जीना सबसे अच्छी चीज है।’’