रूस पर आर्थिक पाबंदियों का दिखने लगा असर, सुपरमार्केट में चीनी के लिए भिड़ गए रूसी लोग (देखें वीडियो )

Edited By Tanuja,Updated: 22 Mar, 2022 03:47 PM

russians fight each other for sugar at supermarkets video viral

यूक्रेन पर हमले  के चलते कई देश रूस पर आर्थिक व राजनीतिक बैन लगा चुके हैं।  इन पाबंदियों की मार अब रूसी जनता पर भारी पड़ती...

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन पर हमले  के चलते कई देश रूस पर आर्थिक व राजनीतिक बैन लगा चुके हैं।  इन पाबंदियों की मार अब रूसी जनता पर भारी पड़ती नजर आ रही है।लोग को घरेलू खाने-पीने की चीजों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोग ग्रोसरी के  लिए छीना झपटी पर उतर आए हैं। ऐसा ही नजारा यहां के एक सुपरमार्केट में देखने को मिला जहां रूसी लोग  चीनी के लिए  आपस में भिड़ गए।

 

इस घटना का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  वीडियो में शॉपिंग कार्ट से चीनी के बैग लेने के लिए लोगों की भीड़ को आपस में झगड़ते और धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। ये रूसी-यूक्रेन युद्ध के कारण आम नागरिकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को उजागर कर रहे हैं। रूसी सरकार के अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि चीनी की कोई कमी नहीं है।

 

यह संकट लोगों की ओर से दुकानों में अधिक खरीदारी करने से पैदा हो रहा है। साथ ही चीनी निर्माताओं की ओर से कीमत बढ़ाने के लिए जमाखोरी की जा रही है। हालांकि, सरकार ने देश से चीनी के निर्यात पर भी अस्थायी रोक लगा दी है। चीनी की कीमत 31 प्रतिशत तक बढ़ गई है। चीनी की तंगी की वजह से कुछ स्टोर्स ने प्रति ग्राहक 10 किलोग्राम की सीमा लगा दी है। रूस में वार्षिक मुद्रास्फीति 2015 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे चीनी समेत कई खाद्य सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

 

पश्चिम देशों द्वारा रूस पर लगाई आर्थिक पाबंदियों के कारण दूसरे प्रोडक्ट्स भी महंगे होते जा रहे हैं। कई पश्चिमी स्वामित्व वाले व्यवसायों ने रूस छोड़ दिया है और इसलिए कारों, घरेलू सामानों के साथ-साथ टेलीविजन जैसे विदेशी आयातित सामानों की भारी कमी है। रूसी सरकार ने करेंसी कंट्रोल को लागू करके महंगाई को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया है, लेकिन ये बेअसर रहा हैं। पूरे देश में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके चलते आम लोगों का जीवन-यापन मुश्किल हो रहा है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!