Edited By ,Updated: 11 Jan, 2016 04:41 PM
थाईलैण्ड में स्नेक शो के दौरान अजगर को किस करना एक चीनी महिला टूरिस्ट को मंहगा पड गया। सांप ने महिला के नाक और मुंह में कई जगह काट लिया।
लंदन; थाईलैण्ड में स्नेक शो के दौरान अजगर को किस करना एक चीनी महिला टूरिस्ट को मंहगा पड गया। सांप ने महिला के नाक और मुंह में कई जगह काट लिया। मामला थाईलैंड के फुकेट चिडिय़ाघर का है जहां शो के दौरान एक चीनी महिला टूरिस्ट ने अजगर को किस करने की गुजारिश की। शो दिखा रहे मास्टर ने भी महिला को ऐसा करने की इजाजत दे दी।
शो मास्टर को यह नहीं मालूम था कि अजगर काफी परेशान और गुस्से में है। जैसे ही महिला ने अजगर को किस करने के लिए अपना मुंह उसकी तरफ बढ़ाया, अजगर ने महिला के नाक और मुंह में कई जगह काट लिया। महिला को तुंरत अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। महिला खुशकिस्मत रही कि सांप जहरीला नहीं था नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।