Edited By ,Updated: 24 Feb, 2016 10:50 AM
थाईलैंड की एक राजकुमारी के कंबोडिया यात्रा के लिए 40,000 अमरीकी डॉलर (करीब 27 लाख) की लागत से एक लग्जरी कमोड वाला शौचालय बनवाया गया
नोमपेन्ह: थाईलैंड की एक राजकुमारी के कंबोडिया यात्रा के लिए 40,000 अमरीकी डॉलर (करीब 27 लाख) की लागत से एक लग्जरी कमोड वाला शौचालय बनवाया गया, पर उसने इसका इस्तेमाल नहीं किया। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना एक ऐसे गरीब देश में हुई है जहां पर बहुसंख्यक ग्रामीण आबादी खुले में शौच जाने के लिए विवश है।
राजकुमारी महाचकरी सिरिंधोरन के उत्तर पूर्वी कंबोडिया में यईक लोम की यात्रा के लिए शौचालय का निर्माण किया गया था। शौचालय के लिए थाईलैंड से खास किस्म के सफेद पत्थर और अन्य सामान मंगवाए गए। कारीगर भी वहीं से आए। बनाने वाली कंपनी भी थाईलैंड की ही थी। अब सोशल मीडिया में इस खर्चे को लेकर न सिर्फ सवाल किए जा रहे हैं बल्कि इसका मजाक भी उड़ाया जा रहा है।