Edited By Tanuja,Updated: 02 Jun, 2019 10:03 AM
अमेरिका में लॉस एंजिलिस के नजदीक वेस्ट कोविना शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए...
लॉस एंजिलिस: अमेरिका में लॉस एंजिलिस के नजदीक वेस्ट कोविना शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। वेस्ट कोविना शहर लॉस एंजिलिस से करीब 35 किलोमीटर दूर है। स्थानीय समाचार पत्र सैन गैब्रियल ट्रिब्यून ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।
समाचार पत्र के मुताबिक गोलीबारी की यह शुक्रवार रात उस समय हुई जब एक घर में पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक एक पार्टी में झगड़ा हो गया जिसके बाद गोलीबारी हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।