बैंकॉक गोलीबारी की घटना में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Isha,Updated: 09 Oct, 2018 02:05 PM

1 person arrested in bangkok firing incident

थाईलैंड की राजधानी में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस गोलीबारी में एक भारतीय पर्यटक और लाओस के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है।...

बैंकॉकः थाईलैंड की राजधानी में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस गोलीबारी में एक भारतीय पर्यटक और लाओस के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है। बैंकॉक के रत्चेथेवी जिले में रविवार को हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय गखरेजा धीरज और लाओस के एक पर्यटक की मौत हो गई थी।  बैंकॉक पुलिस प्रमुख सुत्थिफोंग वोंगपिन के अनुसार, प्रीचा सकुदोम्पैसान ने सोमवार की रात को आत्मसमर्पण किया तथा इस मामले में कम से कम से पांच और संदिग्धों की गिरफ्तारी संभव है।

बैंकॉक की एक समाचार वेबसाइट ने सुत्थीपोंग को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि मेरा मानना है कि दोषी आत्मसमर्पण करेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक राइफल समेत कम से कम पांच आग्नेयास्त्रों का गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया। घटना में थाईलैंड के दो नागरिक और दो भारतीयों समेत पांच लोग घायल हो गए।  उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि दोषियों का संबंध स्थानीय ‘‘प्रभावशाली लोगों’’से है।  आव्रजन ब्यूरो के कार्यवाहक प्रमुख सुराचते हकपार्न ने ‘बैंकाक पोस्ट’ को बताया, ‘‘जांचकर्ताओं ने संदिग्धों की पहचान की है।’’       

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!