अफगानिस्तान में भूस्खलन से 10 मरे, कई मकान नष्ट

Edited By Isha,Updated: 12 Jul, 2018 04:45 PM

10 dead many houses destroyed by landslides in afghanistan

अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी हिस्से में बर्फ पिघलने की वजह से हुए भूस्खलन के कारण कम से कम दस लोगों की जान चली गई और कई मकान नष्ट हो गए।  आपदा प्रबंधन मंत्रालय के

काबुलः अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी हिस्से में बर्फ पिघलने की वजह से हुए भूस्खलन के कारण कम से कम दस लोगों की जान चली गई और कई मकान नष्ट हो गए। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजशीर में स्थित एक पहाड़ी झील उफान पर है और इस वजह से पेशगोर गांव में भूस्खलन हुआ।काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर प्रांत बर्फ से ढकी पर्वतीय चोटियों के लिए जाना जाता है।
PunjabKesari
मोहम्मदी ने बताया कि ग्रामीण फावड़ों और अन्य औजारों से मलबे को हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं। गांव में बचाव दल भी तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की मदद के लिए सबकुछ उपलब्ध करा रहे हैं। कुछ लोग लापता हैं। नाटो शिखर सम्मेलन के सिलसिले में ब्रसेल्स गए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक बयान में कहा कि भूस्खलन में कई लोगों की जान गई है।गनी ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।      
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!