लीबिया में अज्ञात हवाई हमले में 10 आतंकवादियों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 30 Nov, 2018 10:51 PM

10 terrorists die in unknown air strikes in libya

लीबिया में दक्षिणी घाट शहर के नजदीक अज्ञात लड़ाकू विमानों के हमले में 10 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने यह जानकारी दी है। सैन्य सूत्रों बताया ‘‘अल्जीरियाई सीमा के पास घाट के अवेनात क्षेत्र में पांच सशस्त्र वाहनों के काफिले को लक्षित करके अज्ञात...

त्रिपोलीः लीबिया में दक्षिणी घाट शहर के नजदीक अज्ञात लड़ाकू विमानों के हमले में 10 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने यह जानकारी दी है। सैन्य सूत्रों बताया ‘‘अल्जीरियाई सीमा के पास घाट के अवेनात क्षेत्र में पांच सशस्त्र वाहनों के काफिले को लक्षित करके अज्ञात लड़ाकू विमानों द्वारा हमला किया गया।’’ स्थानीय मीडिया ने घाट के नजदीक रेगिस्तान क्षेत्र में सशस्त्र वाहनों में पूरी तरह से जले हुए लोगों के फोटो जारी किए हैं। 

सूत्रों ने बताया,‘‘सैन्य बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और हमें वीरान रेगिस्तान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पांच कारें मिलीं, जिसमें 10 जली हुई लाशें मिली हैं,जो संभवत: अल-कायदा के आतंकवादियों की हो सकती हैं।’’सूत्रों ने यह भी बताया कि लीबिया सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह हमला विदेशी विमानों द्वारा किया गया तथा यह अमेरिका द्वारा किया गया ड्रोन हमला हो सकता है। अमेरिकी सेना ने भी अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!