Edited By Tanuja,Updated: 30 Jun, 2018 10:19 AM
लीबिया में नौका पलटने से 100 अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका ही है। लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के के अनुसार नौसेना को 3 बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है...
त्रिपोलीः लीबिया में नौका पलटने से 100 अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका ही है। लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के के अनुसार नौसेना को 3 बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई थी और इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
नौका से बचाए गए एक पीड़ित के मुताबिक, नौका में अफ्रीका और अरब देशों के लगभग 125 लोग सवार थे, जिसमें दर्जनभर महिलाएं और बच्चे भी थे।लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं।