मोरक्को में illegal migration के आरोप में 11 गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 23 Nov, 2019 09:58 AM

11 arrested in morocco over suspected illegal migration

मोरक्को में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्वी शहर औजदा में अवैध प्रवासन के संचालन के आरोप में 11 संदिग्ध उप-सहारा...

रबातः मोरक्को में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्वी शहर औजदा में अवैध प्रवासन के संचालन के आरोप में 11 संदिग्ध उप-सहारा अफ्रीकियों को गिरफ्तार कर लिया। मोरक्को की पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों ने अवैध प्रवासन के खिलाफ लड़ाई के तहत पांच घरों पर छापे मारे जहां 15 महिलाओं समेत विभिन्न अफ्रीकी देशों के 75 प्रवासी मौजूद थे।

 

जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग अवैध प्रवासन में सक्रिय हैं और सभी यूरोप में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा शराब और गांजा की तस्करी में शामिल होने के कारण छह अन्य लोग भी शामिल थे। गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में अशांति और गरीबी के कारण हजारों प्रवासी जमीन अथवा समुद्र के रास्ते से मोरक्को होते हुए यूरोप में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!