पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और आंधी से 11 की मौत, 14 घायल

Edited By Isha,Updated: 13 May, 2018 12:56 PM

11 killed 14 injured in torrential rains and landslides in pakistan

पाकिस्तान में मौसम का कहर लोगों पर काल बनकर बरसा। मूसलाधार बारिश और आंधी ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी

पेशावरः पाकिस्तान में मौसम का कहर लोगों पर काल बनकर बरसा। मूसलाधार बारिश और आंधी ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में अचानक बिगड़े मौसम के हाल ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिमी बाजौर एजेंसी में मदरसे की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। वहीं, मामद क्षेत्र में भारी बरसात के कारण दो लोगों की जान चली गई। खैबर एजेंसी के मुताबिक, दो अन्य और भी मौसम के कहर का शिकार हो गए। हजारों वाहन बाढ़ में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किए हैं।      
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!