इतिहास में पहली बार होगा चमत्कार, आज की रात पूरी दुनिया के लिए खास !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 03:36 PM

12th august 2017 be a no night date  nasa

आज की रात पूरी दुनिया में दिन की तरह उजाला होगा...

मेलबर्नः आज की रात दुनिया में दिन की तरह उजाला होगा। यहां तक की पूरा अंतरिक्ष उजाले से भरा होगा। नासा ने इस बात का दावा किया है कि ये चमत्कार इतिहास में पहली बार होगा। कहा रहा है कि 12 अगस्त 2017 को अंतरिक्ष में रात के समय भी दिन की तरह ही उजाला होगा। नासा ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस खबर में कहा जा रहा है कि ये दिन मानव जाति के लिए बहुत ही अद्भुत है। 

इसके मुताबिक ऐसा 96 साल में पहली बार 12 अगस्त को होगा। उस दिन रात नहीं होगी और 24 घंटे दिन की तरह पूरा उजाला रहेगा। इसका कारण है कि आसमान में अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा उजाला करने वाला अद्भुत उल्कापात (मेट्योर शावर) होगा। इसे नहीं देखने वाले लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। इस बात का दावा नासा के हवाले से किया जा रहा है।

नासा की साइट पर 12 अगस्त की रात को उल्कापात (मेट्योर शावर) गिरने की जानकारी है। नासा की साइट पर दी गई रिपोर्ट के मुताबिक आज रात को उल्कापात (मेट्योर शावर) तो होगा। इसके चलते रात में थोड़ा उजाला तो दिखेगा। लेकिन, ये अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा उजाले वाला उल्कापात नहीं होगा। बता दें कि हर साल तीन बड़े मेट्योर शावर्स होते हैं। इनमें से पहला शावर जनवरी में, दूसरा शावर परसिड अगस्त में और आखिरी शावर जेमिनिड्स दिसंबर के महीने में देखा जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!