जोहानिसबर्ग के बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 14 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Tanuja,Updated: 10 Jul, 2022 05:07 PM

14 dead in mass shooting at bar in south africa s johannesburg

दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में सामूहिक गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर...

 जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में सामूहिक गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में कुछ संरक्षकों पर गोलीबारी की। पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई।

 

गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और घायल एक अन्य व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी। मावेला ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां मौजूद लोग यहां लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की।

 

इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर' बन्दूक का इस्तेमाल किया गया है और वे बेतरतीब ढंग से गोलीबारी कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।''  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!