तंजानिया में मृत पाए गए इथोपिया के 14 प्रवासी

Edited By Pardeep,Updated: 01 Jan, 2019 03:40 AM

14 migrants from ethiopia found dead in tanzania

पूर्वी तंजानिया के मोरोगोरो प्रांत में इथोपिया के 14 प्रवासी मृत पाए गए हैं। तंजानिया की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मोरोगोरो प्रांत के पुलिस कमांडर विलब्रॉड मुताफुंगवा ने बताया कि ये प्रवासी तंजानिया-जाम्बिया राजमार्ग से लगे मोरोगोरो...

दोदोमा: पूर्वी तंजानिया के मोरोगोरो प्रांत में इथोपिया के 14 प्रवासी मृत पाए गए हैं। तंजानिया की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मोरोगोरो प्रांत के पुलिस कमांडर विलब्रॉड मुताफुंगवा ने बताया कि ये प्रवासी तंजानिया-जाम्बिया राजमार्ग से लगे मोरोगोरो नगरपालिका के नजदीक मिंडू में मृत पाए गए। 

उन्होंने बताया कि 26 गैर कानूनी प्रवासी एक वाहन से मलावी या जाम्बिया के रास्ते दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे, लेकिन इनमें से 14 की मौत हो गई है। पांच को मोरोगोरो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा सात सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वाहन का चालत सुरक्षित बच गया है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!