Edited By Pardeep,Updated: 06 Aug, 2019 12:51 AM
अमेरिका के बोलीविया में रविवार को नाले में यात्री बस गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 21 लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।एल अलाटो सार्वजनिक परिवहन के निदेशक ओसवाल्डो फुएंटेस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह...
ला पेजः अमेरिका के बोलीविया में रविवार को नाले में यात्री बस गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 21 लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
एल अलाटो सार्वजनिक परिवहन के निदेशक ओसवाल्डो फुएंटेस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रविवार की देर रात ला पाजे से 251 किलोमीटर दूर चाराजनी नगर के पास घटित हुई। फुएंटेस ने कहा कि मृतकों में 11 महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।