15 नए ग्रहों की खोज, एक पर हो सकता है पानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 07:58 AM

15 new planets can be discovered

जापान के वैज्ञानिकों ने 15 नए ग्रहों की खोज की है। इनमें से एक सुपर अर्थ पर पानी भी मौजूद हो सकता है। सौर मंडल के बाहर खोजे गए ये एक्सोप्लैनेट लाल रंग के बौने तारों का चक्कर लगा रहे हैं।

टोक्यो : जापान के वैज्ञानिकों ने 15 नए ग्रहों की खोज की है। इनमें से एक सुपर अर्थ पर पानी भी मौजूद हो सकता है। सौर मंडल के बाहर खोजे गए ये एक्सोप्लैनेट लाल रंग के बौने तारों का चक्कर लगा रहे हैं। लाल तारे आकार में अपेक्षाकृत छोटे और ठंडे होते हैं। जापान स्थित टोक्यो इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए नासा के कैपलर अंतरिक्ष यान के दूसरे मिशन ‘के-2’, हवाई स्थित सुबारु टैलीस्कोप और स्पेन स्थित नॉरडिक ऑप्टिकल टैलीस्कोप से जुटाए गए आंकड़ों का अध्ययन किया था। 


शोधकर्ता टेरुयुकी हिरानो ने कहा कि लाल तारों के अध्ययन से भविष्य में एक्सोप्लैनेट से जुड़ी रोचक जानकारियां मिल सकती हैं। इनके अध्ययन से ग्रहों के विकास संबंधी कई रहस्य उजागर हो सकते हैं। इस शोध में 3 ऐसे ग्रह खोजे गए थे जिन्हें सुपर अर्थ कहा जा रहा है। ये ग्रह पृथ्वी से 200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित के-2-155 तारे का चक्कर लगा रहे हैं। ये तीनों पृथ्वी से आकार में बड़े हैं।


वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तारे का चक्कर लगा रहे सबसे बाहरी ग्रह के-2-155 डी पर पानी हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए के-2-155 के आकार और तापमान का सटीक अनुमान लगाना होगा। इस खोज के बीच अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा अप्रैल में ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (टी.ई.एस.एस.) लांच करने जा रही है। इस अभियान के तहत और ज्यादा एक्सोप्लैनेट का पता लगाया जाना है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!