Edited By Isha,Updated: 07 Sep, 2018 04:00 PM
मेक्सिको के वेराक्रूज प्रांत में 166 शव बरामद किए गएे हैं। वेराक्रूज के महान्यायवादी ने जॉर्ज विन्कलर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विन्कलर ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जांचकर्ताओं
मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के वेराक्रूज प्रांत में 166 शव बरामद किए गएे हैं। वेराक्रूज के महान्यायवादी ने जॉर्ज विन्कलर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विन्कलर ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जांचकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति से मिली सूचना के आधार पर राज्य के मध्यवर्ती हिस्से में आठ अगस्त को 32 कब्रें खोजी थी।
इन शवों को यहां फेंक दिया गया था। विन्कलर ने हालांकि इन कब्रों के स्थल की सटीक जानकारी नहीं दी। वेराक्रूज प्रांत हिंसक अपराधों की भूमि रहा है। यह तस्कर समूहों के लिए अमेरिकी सीमा की ओर तस्करी का मार्ग है। शवों के अवशेषों से पता चला है कि ये शव यहां दो साल के भीतर फेंके गए थे। मार्च 2017 में वेराक्रूज से 250 खोपडिय़ां बरामद हुईं थी जिसकी घोषणा विन्कलर ने ही की थी।