यमन के लाल सागर में 17 मछुआरों की हत्या

Edited By Isha,Updated: 19 Sep, 2018 11:24 AM

17 fishermen killed in yemen s red sea

यमन के अल-खौखा क्षेत्र में लाल सागर बंदरगाह में युद्ध-पोत से मछली पकडऩे वाली नाव पर किए गए हमले में मंगलवार को 17 मछुआरे मारे गए।  मछुआरों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि

सानाः यमन के अल-खौखा क्षेत्र में लाल सागर बंदरगाह में युद्ध-पोत से मछली पकडऩे वाली नाव पर किए गए हमले में मंगलवार को 17 मछुआरे मारे गए।  मछुआरों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि युद्धपोत द्वारा किये गए हमले में नाव पर सवार सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। 

सऊद अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नाव पर हमला करने से इंकार किया और कहा कि मछुआरों पर एक अज्ञात युद्ध पोत से गोलीबारी की जिसमें 17 लोग मारे गए। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में कहा, Þगठबंधन सेना आश्वस्त करती है कि गठबंधन की नौसेना द्वारा अल-खौखा बंदरगाह में मछली पकडऩे वाली नौकाओं को लक्षित करने किये गए हमलों की कुछ मीडिया की खबर निराधार है। उन्होंने हाउती विद्रोहियों पर पूर्व में इस तरह के हमले करने का आरोप लगाया।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!