Edited By Pardeep,Updated: 17 May, 2019 11:57 PM
अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में पिछली रात नाटो के गलती से किए गए हवाई हमले में कम से कम 17 पुलिस के जवान मारे गए और 14 अन्य घायल हो गये। सू्त्रों ने बताया कि गुरुवार रात भारी संख्या में सशस्त्र तालिबानी आतंकवादियों ने रॉकेट और बंदूकों के...
लश्कर गाहः अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में पिछली रात नाटो के गलती से किए गए हवाई हमले में कम से कम 17 पुलिस के जवान मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। सू्त्रों ने बताया कि गुरुवार रात भारी संख्या में सशस्त्र तालिबानी आतंकवादियों ने रॉकेट और बंदूकों के साथ हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के नाहरी साराज जिले के टंकी स्थिति सुरक्षाबलों की सुरक्षा चौकी पर हमला किया।
सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग पुलिस कमांडर हाजी गरन हबीब की अगुवाई में एक पुलिस दल घटना स्थल पर हमलावरों से संघर्ष के लिये गया था। घटना की जानकारी मिलने पर नाटो और अफगानी सेना ने सैनिकों की मदद के लिए हवाई हमले किए लेकिन इससे पुलिस दल के प्रमुख कमांडर हबीब सहित कई पुलिस जवान मारे गए। घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि गजनी प्रांत में 26 फरवरी को इस तरह क मित्र देशों के एक हवाई हमले में सरकारी समर्थन वाले आठ लड़ाके मारे गये थे और चार अन्य घायल हो गए थे। हेलमंद प्रांत तालिबान का प्रमुख गढ़ है।