मछुआरे ने समुद्र में बहती देखी गुड़िया, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

Edited By Tanuja,Updated: 08 Nov, 2018 04:21 PM

18 month old baby rescued by fisherman from ocean

न्यूजीलैंड में एक मछुआरे ने समुद्र में बह रहे 18 महीने के बच्चे को बचा लिया। ग्यूस हट नाम का मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया, लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा कि...

केन विलियमसनः  जाको रखे साइयां मार सके न कोई। ये कहावत 18 महीने के एक बच्चे पर बिल्कुल सच साबित हुई। गहरे समुद्र में बह जाने के बाद एक मछुआरा उसके लिए देवदूत बनकर पहुंचा और उसे बचा लिया। घटना न्यूजीलैंड की है। मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया, लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वह गुड़िया नहीं, बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था। मछुआरे ने बच्चे को उठाया और उसे किनारे पर ले आया। उसकी जान बच गई।PunjabKesariग्यूस हट नाम का मछुआरा 26 अक्टूबर को सुबह करीब सवा सात बजे तट पर मछली पकड़ने के जाल की जांच कर रहा था। तभी उसने कुछ देखा और उसे लगा कि पोर्सलीन की बनी गुड़िया पानी में तैर रही है, लेकिन तभी उसने कुछ आवाज सुनी और करीब जाने पर उसे एहसास हुआ कि यह जीवित बच्चा है।

PunjabKesari बच्चे का परिवार मटाटा बीच पर था और  वह अपने परिवार के तंबू से निकलकर समुद्र की तरफ चला गया था। बच्चे का इस तरह बच जाना चमत्कारिक बताया जा रहा है, क्योंकि मछुआरे ने उस दिन रोजमर्रा से अलग स्थान पर मछली पकड़ने का मन बनाया था और इसी कारण वह बच्चे को बचा भी पाया। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!