Edited By Isha,Updated: 17 May, 2018 05:01 PM
मिस्र के सिनाई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सेना के छापों में 19 आतंकी मारे गए। मिस्र के सैन्य बल ने आज यह जानकारी दी। यह छापे ‘ कॉम्प्रिहेंसिव ऑपरेशन सिनाई 2018’ के तहत की गई
काहिराः मिस्र के सिनाई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सेना के छापों में 19 आतंकी मारे गए। मिस्र के सैन्य बल ने आज यह जानकारी दी। यह छापे ‘ कॉम्प्रिहेंसिव ऑपरेशन सिनाई 2018’ के तहत की गई। अभियान उत्तर एवं मध्य सिनाई में आतंकवाद के खात्मे के लिए फरवरी में शुरू किया गया।
सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तर एवं मध्य सिनाई में कार्रवाई में सैन्य बल के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकी मारे गए। इसमें कहा गया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नौ अन्य आतंकी मारे गए। बयान के अनुसार अभियान के दौरान 20 अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।