Edited By Tanuja,Updated: 16 Mar, 2019 04:04 PM
मध्य मोजाम्बिक में शुक्रवार को आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात इदाई के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और बीरा शहर का संपर्क देश के बाकी ...
मापुतो: मध्य मोजाम्बिक में शुक्रवार को आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात इदाई के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और बीरा शहर का संपर्क देश के बाकी हिस्से से टूट गया।सरकारी प्रसारक ‘रेडियो मोजाम्बिक’ ने कहा, ‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार इदाई चक्रवात के कारण सोफाला प्रांत में 19 लोगों की मौत हुई है और 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ’
अधिकतर लोगों की मौत बीरा में हुई। विद्युत लाइनें ठप पड़ जाने के कारण बीरा शहर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया। हवाई अड्डा भी बंद हो गया और सड़कों पर भी बाढ़ का पानी भर गया। चक्रवात से पूर्व बाढ़ के कारण पहले ही देशभर में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।