19 साल बाद उठा पत्नी के इस राज से पर्दा, जानकर टूट गया पति

Edited By Isha,Updated: 13 Apr, 2018 12:11 PM

19 years later wife wiped out from this secret knowing husband broke

आज के समय में हर कोई खूबसूरती को देखकर आकर्षित हो जाता है पर कई बार इस मामले में बड़ा धोखा भी मिल सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ 64 साल के एक बेल्जियन शख्स जेन के साथ जिसे पहली नजर में एक इंडोनेशियन महिला से प्या

इंटरनैशनल डेस्कः आज के समय में हर कोई खूबसूरती को देखकर आकर्षित हो जाता है पर कई बार इस मामले में बड़ा धोखा भी मिल सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ 64 साल के एक बेल्जियन शख्स जेन के साथ जिसे पहली नजर में एक इंडोनेशियन महिला से प्यार हो गया, फिर उसने शादी भी कर ली। लेकिन 19 साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी कभी मर्द हुआ करती थी।

जेन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अपनी पहली पत्नी मरने के बाद उसने मोनिका नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उसकी मैरिड लाइफ काफी खुशहाल थी। जेन ने ये भी बताया दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। उन्होंने बताया कि जब कभी 'मैं उससे बच्चे की बात करता तो वह यह कहती कि दो बच्चें हैं तो और की क्या जरूरत है। बता दें कि पहली पत्नी से जेन के दो बच्चे थे।  लेकिन 19 साल बाद जब उसे अपनी पत्नी की सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसने बताया कि एक दिन मोनिका के रिलेटिव से पता चला कि उनकी पत्नी का जब जन्म हुआ था तो वो बेबी ब्वॉय थी। लेकिन उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। इस बात की सच्चाई जब उसने पत्नी से पूछी तो उसने पूरी बात बताई। हालांकि, इस बात का उसने जिक्र नहीं किया कि मोनिका ने अपना जेंडर क्यों चेंज किया था? इस सच्चाई के बाद जेन काफी टूट गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि मोनिका ने जो मेरे परिवार और बच्चों के लिए किया है, उसे कभी नहीं भूला जा सकता है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!