Edited By Tanuja,Updated: 01 Apr, 2019 12:58 PM
चीन के मध्य हेनाम प्रांत में रविवार को आए चक्रवात के कारण दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य 20 लोग घायल हो गए
बीजिंगः चीन के मध्य हेनाम प्रांत में रविवार को आए चक्रवात के कारण दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 18 बच्चे तथा 2 व्यसक हैं। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी।
प्रांत प्रचार विभाग के मुताबिक चक्रवात रविवार की शाम तीन बजे शांगीक शहर के युचेंग प्रांत में आया। घायलों में एक बच्चा गंभीर रुप घायल है जबकि 17 बच्चे और दो व्यस्कों को मामूली चोटें आई है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।