इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ से 2 की मौत, सैकड़ों लोगों को हटाया गया

Edited By Isha,Updated: 08 Mar, 2019 03:57 PM

2 dead in indonesia hundreds of people were killed

इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए। बाढ़ के चलते सैकड़ों लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया। आपदा एजेंसी ने शुक्रवार

 

इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए। बाढ़ के चलते सैकड़ों लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया। आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के चलते इंडोनेशिया इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पानी के उफान से सिटारम नदी का तट टूट गया, जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी एशियाई द्वीपसमूह के पूर्वी हिस्से में भीषण बाढ़ आ गई।

राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बांडुंग शहर के बाहरी इलाके की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे वहां रहने वाले विभिन्न समुदायों के निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन इलाकों के सैकड़ों लोगों को छोटी नौकाओं से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!