Edited By Tanuja,Updated: 25 May, 2019 11:14 AM
भारत में खरबूजा सस्ता व आम बिकने वाला फल माना जाता है जो हर वर्ग की पहुंच में है लेकिन जापान में बिके 2 खरबूजों की कीमत जान कर आपके होश उड़ जाएंगे...
टोक्योः भारत में खरबूजा सस्ता व आम बिकने वाला फल माना जाता है जो हर वर्ग की पहुंच में है लेकिन जापान में बिके 2 खरबूजों की कीमत जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। जापान के युबरी शहर में शुक्रवार को हुई नीलामी में 2 खरबूजे रिकार्ड 50 लाख येन (करीब 32 लाख रुपए) में बिके। जापान में सबसे खास कैंटालोप किस्म के खरबूजों की खासियत उनका नारंगी रंग का गूदा और शानदार मिठास है।
इन दोनों खरबूजों को प्रदर्शनी में रखे गए करीब एक हजार खरबूजों में से चुना गया। इन्हें सापोरो के थोक बाजार में नीलाम किया गया। देश में इस साल खेती के नए सीजन की यह पहली नीलामी थी। प्रदर्शनी में इन खरबूजों को 29 मई तक रखा जाएगा।
जापान में यह समय खेती के नए सीजन के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शानदार किस्म के खरबूजों की खरीदारी यहां किसी ट्राफी पाने से कम नहीं मानी जाती। खरबूजे के गोल आकार से भी उनकी कीमत बढ़ जाती है।