Edited By Isha,Updated: 26 Apr, 2018 04:30 PM
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के छुट्टियों वाले घर के पास कल रात संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज कहा कि इन दोनों ने
लिलीः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के छुट्टियों वाले घर के पास कल रात संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज कहा कि इन दोनों ने फ्रांस के उत्तरी तट पर ली तौकेत स्थित घर के पास कई बार कार चलाई और उन्हें वहां से गुजरते हुए लोगों को धक्का देते हुए भी देखा गया।
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे इन दोनों को गिरफ्तार किया और उन्हें नशे में धुत पाया।