‘अज्ञात पदार्थ’ के संपर्क में आने से 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर

Edited By Isha,Updated: 04 Jul, 2018 04:41 PM

2 persons serious condition due to exposure to unknown substances

ब्रिटेन की पुलिस ने आज बताया कि दो लोगों के एक अज्ञात पदार्थ ’’ के संपर्क में आने के बाद उन्हें सेलिस्बरी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत गंभीर है।  यह वाकया उस स्थान से थोड़ी

लंदनः ब्रिटेन की पुलिस ने आज बताया कि दो लोगों के एक अज्ञात पदार्थ ’’ के संपर्क में आने के बाद उन्हें सेलिस्बरी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत गंभीर है।  यह वाकया उस स्थान से थोड़ी ही दूरी पर हुआ है जहां रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी को जहर दिया गया था। विल्टशायर पुलिस ने कहा कि दोनों मरीजों का एक अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आने के अंदेशे के चलते फिलहाल सेलिस्बरी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने कहा , दोनों की हालत बेहद गंभीर है साथ ही पुलिस ने कहा कि वह इस स्थिति को एक च्च् बड़ी घटना ’’ मान रहे हैं।  एक महिला और एक पुरुष शनिवार 30 जून को अमेसबरी गांव के एक घर में अचेत अवस्था में मिले थे। यह गांव सेलिस्बरी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  मार्च में सर्गेई और यूलिया स्क्रिपल सेलिस्बरी में एक बेंच पर बेसुध मिले थे जिसके बाद रूस और ब्रिटेन के कूटनीतिक संबंधों में खटास आ गई थी। कहा जा रहा था कि दोनों पर रूस द्वारा बनाए गए एक नर्व एजेंट ‘ नोविचोक ’ का इस्तेमाल किया गया।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!