UAE: 2 बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर पूरी की पांच किमी. की रेस

Edited By Tanuja,Updated: 09 Nov, 2019 03:35 PM

2 senior citizens finish the dubai run in a wheelchair

यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर पांच किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की..

दुबईः यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर पांच किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। ‘खलीज टाइम्स' की एक खबर की अनुसार कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) ने शुक्रवार को ‘दुबई रन' में हिस्सा लिया था।

 

कुसुम भार्गव (86) ‘दुबई रन' में हिस्सा लेने वाली सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। भार्गव ने कहा, ‘‘ मैं कई लोगों से मिली, जिन्होंने मेरे साथ तस्वीर भी ली। मैंने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की और इसका श्रेय मेरी बहू को जाता है।'' वहीं, शारजाह की रहने वाली अमा इसमें हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज प्रतिभागियों में से एक थीं।

 

उन्होंने भी अपनी बहू और नाती-पोतों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्यों ने ही दौड़ की शुरुआत से अंत तक व्हीलचेयर को धक्का दिया। अमा ने कहा, ‘‘ मेरा बेटा हमेशा हमें दुबई लाकर शेख जायद रोड और उसके आस-पास की खूबसूरत इमारतें दिखाता था। आज, अपने पैरों पर यहां होने का अनुभव कमाल का था।'' भाषा निहारिका दिलीप

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!