2 साल का बच्चा एक दिन में पी जाता है 40 सिगरेट, कैफीन की भी लगी लत

Edited By Tanuja,Updated: 19 Aug, 2018 01:37 PM

2 year old indonesian boy smokes 40 cigarettes in one day

2 साल का एक बच्चा सिगरेट पीने का एेसा आदी हो चुका है  कि  एक दिन में एक दो साल का बच्चा 40 सिगरेट पी जाता है। इतना ही नहीं इस बच्चे को सिगरेट के अलावा कैफीन की भी लत है...

जकार्ता:  2 साल का एक बच्चा सिगरेट पीने का एेसा आदी हो चुका है  कि  एक दिन में एक दो साल का बच्चा 40 सिगरेट पी जाता है। इतना ही नहीं इस बच्चे को सिगरेट के अलावा कैफीन की भी लत है। बीच में वह कई कप कॉफी भी पी लेता है। पश्चिमी जावा में सुकाबुमी प्रा के रहने वाले रपी आनंद पमुंगा ने इस्तेमाल हो चुकी सिगरेट के बट जमा करने शुरु किए थे और इसके बाद इंडोनेशिया के इस बच्चे को नशे की बुरी लत लग गई।
PunjabKesari
रैपी बीते एक महीने से ज्यादा समय से धूम्रपान कर रहा है और आज वह एक दिन में सिगरेट के दो पैकेट खत्म कर देता है। इंडोनेशिया के बच्चे के माता-पिता इस स्थिति में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और बच्चे को जल्द पुनर्वास केंद्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बच्चे की मां ने बताया कि अगर वह अपने बच्चे को सिगरेट पीने से रोकने की कोशिश करती हैं तो वह बेचैन हो उठता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा बच्चा बीते लगभग एक महीने से सिगरेट पी रहा है। वह गुस्सा करने लगता है और परेशान हो जाता है। बच्चा सिगरेट के साथ कॉफी पीने के लिए कॉफी शॉप भी जाता है।
PunjabKesari
 अगर रापी को सिगरेट नहीं मिलती तो वह सो नहीं पाता। 2 साल के बच्चे के पिता ने कहा कि बच्चा सिगरेट के लिए कई बार पड़ोसियों को तक परेशान करने लगता है। बच्चे के पिता खुद कभी-कभी धूम्रपान करते हैं। चौकाने वाली बात ये है कि बच्चा किसी वयस्क की तरह सिगरेट पीता है और धूम्रपान के साथ कॉफी भी पीता है। बता दें कि इंडोनेशिया में इस समय धूम्रपान करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!