जंगल में लापता हुआ 2 साल का बच्चा 3 दिन बाद मिला, एेसे रहा जिंदा

Edited By Tanuja,Updated: 16 Aug, 2018 10:47 AM

2 year old japanese boy lost in forest for 3 days found alive

जापान के पश्चिमी हिस्से में एक जंगल में 2 साल का एक बच्चा लापता हो गया जो 3 दिन बाद मिला। बताया जाता है कि बच्चा तीन दिन तक सिर्फ नदी का पानी पीकर जीवित रहा...

टोक्यो: जापान के पश्चिमी हिस्से में एक जंगल में 2 साल का एक बच्चा लापता हो गया जो 3 दिन बाद मिला। बताया जाता है कि बच्चा तीन दिन तक सिर्फ नदी का पानी पीकर जीवित रहा। बचावकर्मी बच्चे की तलाश के अभियान में जुटे हुए थे।योशिकी फुजिमोतो रविवार की सुबह यामागुची क्षेत्र में लापता हो गया था।   वह अपने भाई और दादा के साथ टहलने निकला था। उसकी तलाश में चलाया गया अभियान देश भर में सुर्खियां बना।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश में पूरा जंगल छान मारा। इस बीच, बुधवार सुबह  एक बुजुर्ग की नजर बच्चे पर पड़ी। हारुओ ओबाता ने  बताया कि बच्चा एक चट्टान पर बैठा था।  उसने अपने नन्हे नंगे पैरों को हल्के पानी में डुबो रखा था। जापान में इतनी भीषण गर्मी के मौसम में भी बच्चे का जीवित बचे रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

जंगल के इस क्षेत्र में छोटी -बड़ी कई नदियां हैं जिनकी बदौलत बच्चे की जान बची।  फुजिमोतो सोमवार को ही दो साल का हुआ है। उसका उपचार जिस स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, उसके अधिकारी हिरोयुकी निशिहारा ने बताया कि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। कुछ खरोंच हैं और थोड़ा बहुत डिहाइड्रेशन हुआ है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!