Edited By Pardeep,Updated: 10 Jun, 2020 12:54 AM
ट्यूनीशिया में नाव पलटने से कम से कम 20 प्रवासियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह रिपोट दी है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एफएम मोजेक रेडियो प्रसारक के अनुसार सफैक्स शहर के पूर्वी
काहिराः ट्यूनीशिया में नाव पलटने से कम से कम 20 प्रवासियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह रिपोट दी है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एफएम मोजेक रेडियो प्रसारक के अनुसार सफैक्स शहर के पूर्वी केरेकेनह द्वीप पर क्रेटन के तट से प्रवासियों के शव मिले है।
मीडिया ने स्थानीय अधिकारियो के हवाले से बताया कि सफैक्स शहर से गुरूवार की रात 53 प्रवासी इटली जाने के लिए नाव पर सवार हुए थे। कोस्ट गार्ड यूनिटें और सेना लापता लोगों के शवों की तलाश कर रहे है।