न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी 200 व्हेल खुद पानी में लौटीं

Edited By ,Updated: 12 Feb, 2017 10:35 AM

200 whales stranded on farewell spit new zealand returned to the water

न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी व्हेलों में से करीब 200 इस सप्ताहांत पानी में लौटने में कामयाब हो गर्इं। संरक्षण अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इन व्हेलों ने उस क्षेत्र ...

फेयरवेल स्पिट(न्यूजीलैंड):न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी व्हेलों में से करीब 200 इस सप्ताहांत पानी में लौटने में कामयाब हो गर्इं।

संरक्षण अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इन व्हेलों ने उस क्षेत्र को नहीं छोड़ा है और उनके फिर से समुद्र तट पर फंसने की आशंका कायम है।उन्होंने बताया कि 17 अन्य व्हेल कल देर रात तट पर उन सैकड़ों व्हेलों के शवों के पास इकट्ठी हो गईं जिनकी मौत पिछले तीन दिन के भीतर यहां फंसे होने के कारण हो गई थी। संरक्षण विभाग के प्रवक्ता हर्ब क्रिस्टोफोर ने कहा,‘‘शनिवार को पोंगा और पकोआे के बीच करीब 240 व्हेल फंस गई थीं जिनमें से अधिकतर कल रात लौट गईं ।’’उन्होंने कहा,‘‘आज सुबह अन्य 17 व्हेलों को लहर आने पर वापस पानी में भेजने की तैयारी पर ध्यान केंद्रित होगा।’’ 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!