Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 02:45 PM
सऊदी अरब में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सऊदी के भावी किंग मोहम्मद बिन सलामन द्वारा छेड़े गए इस अभियान में देश के कई राजकुमारों समेत शीर्ष अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। देश में पिछले...
इंटरनेशनल डेस्क: सऊदी अरब में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सऊदी के भावी किंग मोहम्मद बिन सलामन द्वारा छेड़े गए इस अभियान में देश के कई राजकुमारों समेत शीर्ष अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। देश में पिछले कुछ दशकों में करीब 100 अरब डॉलर (करीब 7000 अरब रुपये) गबन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।
सऊदी के अटर्नी जनरल सऊद अल मोजेब ने एक बयान जारी कर कहा कि 208 लोगों को शनिवार सुबह तक पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 7 लोगों को बिना किसी आरोप को छोड़ दिया गया और 201 लोग अभी भी हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जानकारी मिल रही है। वहींं आलोचकों का कहना है कि यह क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान का अपने विरोधियों और संभावित प्रतिद्वंद्वियों को साइडलाइन करने की नीति है।
पिछले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत कई शहजादों, अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों तथा कारोबारियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में एशिया के अरबपति व्यवसायी और शहजादा अलवलीद बिन तलाल और दिवंगत किंग अब्दुल्लाह को बेटे प्रिंस मातेब भी शामिल हैं। शनिवार तक मातेब शक्तिशाली नैशनल गार्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।