ब्रिटेन और शाही परिवार के लिए मुश्किलों भरा रहा साल 2019

Edited By Tanuja,Updated: 24 Dec, 2019 02:41 PM

2019 tough year for the british royals

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय क्रिसमस के पर्व पर देश को संबोधित करेंगी जिसमें वह स्वीकार करेंगी कि ब्रिटेन और उनके परिवार के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा ...

 

लंदनः महारानी एलिजाबेथ द्वितीय क्रिसमस के पर्व पर देश को संबोधित करेंगी जिसमें वह स्वीकार करेंगी कि ब्रिटेन और उनके परिवार के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा रहा है। पहले से रिकॉर्ड किया गया उनका संदेश क्रिसमस के दिन ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों में प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश महारानी के पति प्रिंस फिलिप के एहतियाती तौर पर लंदन के अस्पताल में भर्ती होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था।

 

बकिंघम पैलेस ने इस संदेश के कुछ अंश जारी किए हैं। इसमें महारानी यह स्वीकार करती हैं कि यह वर्ष उथल-पुथल भरा रहा है। माना जा रहा है कि उन्होंने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की राह के बारे में और शाही परिवार के सामने आई समस्याओं के संदर्भ में यह कहा है।

 

प्रिंस एंड्रयू द्वारा एक टीवी साक्षात्कार में यौन उत्पीड़न के दोषी जेफरी एपस्टेन के साथ दोस्ती स्वीकार करने, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच हुए मतभेद के सार्वजनिक होने तथा 98 वर्षीय फिलिप की सेहत संबंधी चिंता लगातार बने रहने जैसी घटनाओं के कारण शाही परिवार के लिए यह वर्ष मुश्किलों से भरा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!