कांगो में हमले में 24 लोगों की मौत, 12 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 01 Mar, 2020 12:33 AM

24 killed 12 injured in congo attack

कांगो में इतुरी प्रांत के एक गांव में शनिवार को विद्रोहियों के हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सेना की वर्दी पहन कर...

बुनियाः कांगो में इतुरी प्रांत के एक गांव में शनिवार को विद्रोहियों के हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सेना की वर्दी पहन कर आए हमलावरों ने गांव की सड़कों पर जो भी मिला उसे गोली मार दी और गांवों में लूटपाट भी की। हमलवारों की पहचान कॉपेरेटिव फॉर द डेवलपमेंट ऑफ कांगो (सीओडीईसीओ) के सदस्यों के रूप में हुई है।

सीओडीईसीओ के सदस्य पिछले वर्ष से इतुरी के डीजुगु शहर में सक्रिय हैं। इन हमलावरों और कांगो सेना के बीच की लड़ाई में अब तक क्षेत्र के करीब 3,00,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। विस्थापित लोग बुनिया शहर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तरफ से निर्मित शविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!