Edited By Pardeep,Updated: 12 Jul, 2020 01:49 AM
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में सुरक्षाबलों के साथ हुए संघर्ष में 24 तालिबानी आतंकवादी मारे गए है। मंत्रालय ने बताया कि सभी संघर्ष शुक्रवार को हुए है। मंत्रालय के अनुसार पूर्वी गजनी प्रांत के...
काबुलः अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में सुरक्षाबलों के साथ हुए संघर्ष में 24 तालिबानी आतंकवादी मारे गए है। मंत्रालय ने बताया कि सभी संघर्ष शुक्रवार को हुए है। मंत्रालय के अनुसार पूर्वी गजनी प्रांत के अंडार जिले के अबू किला क्षेत्र में अफगान राष्ट्रीय सुरक्षाबलों पर हमले का प्रयास कर रहे आठ आतंकवादी मारे गए है।
मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार पड़ोसी लोगर प्रांत में इसी तरह के संघर्ष में आठ आतंकवादी मारे गए और चार घायल हो गए। इसके अलावा तालिबान के आतंकवादियों ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत के नाद-ए-अली और संगिन जिलों में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया। इस दौरान हुए संघर्ष में संगिन और नाद-ए-अली में चार-चार आतंकवादी मारे गए और नाद-ए-अली एक अन्य घायल हो गया।