कचरे के ढेर में दबा माउंट एवरेस्ट, सफाई पर करोड़ों रुपए हाे रहे खर्च

Edited By vasudha,Updated: 30 Apr, 2019 12:26 PM

3 000 kg garbage collected from mount everest

नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है। इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है जो ‘‘कूड़ेदान'''' में तब्दील होती जा रही है...

काठमांडू: नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है। इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है जो ‘‘कूड़ेदान'' में तब्दील होती जा रही है। ‘एवेरस्ट सफाई अभियान' का नेतृत्व सोलुखुंबु जिले का खुम्बु पासाडल्हामु नगर निकाय कर रहा है। 
PunjabKesari

45 दिन के इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को नेपाली नववर्ष के दिन हुई थी। इसका लक्ष्य माउंट एवरेस्ट से करीब 10,000 किलोग्राम कचरा हटाना है। पर्यटन विभाग के महानिदेशक डांडू राज घिमिरे ने बताया कि अब तक एकत्र किए गए 3,000 किलोग्राम कचरे में से 2,000 किलोग्राम कचरा निस्तारण के लिए ओखलधुंगा भेजा गया है, जबकि शेष 1,000 किलोग्राम कचरा सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए काडमांडू लाया गया। 45 दिनों के इस अभियान पर नेपाल सरकार 2.3 करोड़ नेपाली रुपये खर्च कर रही है। 
PunjabKesari

दरअसल माउंट एवरेस्ट के 8,848 मीटर लंबे मार्ग में पर्वतारोही अपने टेंट, बेकार हो चुके उपकरण, खाली गैस सिलेंडर और यहां तक कि मानवीय अपशिष्ट भी छोड़ आते हैं। नेपाल ने नियम बनाया था कि पर्वत पर चढ़ने वाली प्रत्येक टीम को करीब ढाई लाख रुपये जमा करने होंगे। जो पर्वतारोही अपने साल कम से कम आठ किलोग्राम कचरा लाएगा, उसे यह राशि वापस कर दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!