Edited By Tanuja,Updated: 05 Nov, 2026 05:02 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद एक मकान की छत ढह गई। मलबे में दबने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए बच्चों को बचाया नहीं जा सका। हादसे में एक महिला और बच्चा घायल हैं।
Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गैस सिलेंडर का विस्फोट एक परिवार के लिए काल बन गया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद एक मकान की छत ढह गई, जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई और एक महिला तथा एक बच्चा घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अधिकारी के अनुसार, तीनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। तीनों आपस में भाई थे। अधिकारी ने बताया कि घायल महिला और बच्चे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।