Edited By Isha,Updated: 28 Jun, 2018 12:29 PM
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में चुनावी ङ्क्षहसा में तीन लोग की मौत हो गयी जिसमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह हमला कथित अलगाववादियों ने उस समय किया जब स्थानीय चुनाव में वोट डालने
जकार्ताः इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में चुनावी ङ्क्षहसा में तीन लोग की मौत हो गयी जिसमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह हमला कथित अलगाववादियों ने उस समय किया जब स्थानीय चुनाव में वोट डालने के बाद मतदाता और पुलिस अधिकारी नाव से जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कथित अलगाववादियों ने बुधवार को पापुआ में तोरेेरे जिले में नाव से जा रहे मतदाताओं और पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि तीन अन्य पुलिस अधिकारी लापता हैं।
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बाहुल्य वाले देश इंडोनेशिया में 171 शहर के महापौर, प्रांतीय गवर्नरों एवं अन्य पदों के चुनावों के मद्देनजर बुधवार को हाई अलर्ट था। इंडोनेशिया ने डच औपनिवेशिक शासन के अंत के छह साल बाद, 1969 में संयुक्त राष्ट्र समर्थित जनमत संग्रह में व्यापक रूप से आलोचना के बाद पापुआ को नियंत्रण में ले लिया था।